फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 19 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय में मुख्य परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं, जिसके बाद अब छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। महाविद्यालय की मीडिया एवं संचार विभाग की प्राध्यापिका शालिनी ने बताया कि परीक्षाओं के साथ-साथ महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। उनका कहना है कि प्रायोगिक परीक्षाओं के कारण छात्राओं की पढ़ाई किसी भी तरह से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से कक्षाओं और प्रायोगिक परीक्षाओं का समय तय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें