फरीदाबाद। आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान कही। उपायुक्त ने समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविरों में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों, नए सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस तथा बिजली विभाग से जुड़ी प्राप्त हो रही हैं। इन सभी समस्याओं के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। संवाद