फरीदाबाद। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1: 30 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
निगम के अनुसार एनआईटी-1, रिंग रोड, गोल्फ क्लब, एसबीआरजी, हार्डवेयर, कपड़ा कॉलोनी व जवाहर कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान रखरखाव एवं तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। संवाद