फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज तीन घंटे प्रभावित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। छांयसा सब-डिवीजन के अंतर्गत अटाली सब-स्टेशन पर रखरखाव कार्य के चलते शनिवार को पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे बाधित रहेगी। बिजली कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगी। इससे अटाली और गरखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ किसानों, औद्योगिक इकाइयों और जलापूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


कटौती के दौरान अटाली और गरखेड़ा के कृषि पंप फीडर, अटाली का ग्रामीण फीडर, श्री राम कास्टिंग और वाटर सप्लाई फीडर बंद रहेंगे। कृषि फीडर बंद रहने से किसानों की सिंचाई प्रभावित होगी, जबकि जलापूर्ति फीडर बंद होने से पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है। औद्योगिक फीडर बंद रहने से संबंधित इकाइयों में कामकाज प्रभावित रहेगा। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कटौती से पहले पानी का इंतजाम कर लें और जरूरी काम निपटा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें