फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में बिजली गुल: शिकायत के बाद भी प्रशासन ने नहीं ली सुध, गर्मी में बेहाल हुए लोग

Wed, 02 Sep 2026 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में पिछले करीब 40 घंटे से बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में घरों के पंखे और कूलर बंद हैं। दिन के समय कमरों में बैठना मुश्किल हो रहा है, जबकि रात में भी लोग चैन से नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में पिछले करीब 40 घंटे से बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में घरों के पंखे और कूलर बंद हैं। दिन के समय कमरों में बैठना मुश्किल हो रहा है, जबकि रात में भी लोग चैन से नहीं सो पा रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या ने कॉलोनी के लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है।

विज्ञापन


बिजली न होने से घरों में पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मोटर नहीं चलने के कारण कई घरों में पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी जुटाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मोबाइल फोन चार्ज करने से लेकर बिजली से जुड़े जरूरी काम करने तक में दिक्कत आ रही है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को समस्या की जानकारी कई बार दी है। इसके बावजूद अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई। लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई स्थाई समाधान भी नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी, मुकुल ने बताया कि ऐसी स्थिति में बच्चों को घर में संभालना काफी मुश्किल हो रहा है। दो दिन हो गए है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं निवासी रूपाली ने बताया कि हर बार शिकायत के बाद इंतजार करने को कहा जाता है। लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि समस्या कब दूर होगी। प्रशासन को कम से कम प्रभावित परिवारों को सही स्थिति की जानकारी देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें