फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिलपत सब-डिवीजन में 151 करोड़ से अंडरग्राउंड होगी बिजली लाइन

विज्ञापन
फरीदाबाद शहर में फैले बिजली के तारों की फाइल फोटो
विज्ञापन
हर साल की किल्लत का होगा स्थायी इलाज, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले औद्योगिक व शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मियों के मौसम में बार-बार बिजली कटने और तकनीकी फॉल्ट से परेशान रहने वाले उपभोक्ताओं को जल्द ही इस संकट से स्थायी निजात मिलने वाली है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले के बिजली ढांचे को पूरी तरह से आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया है। बिजली निगम की तरफ से तिलपत सब-डिवीजन के लिए करीब 151 करोड़ रुपये की एक मेगा परियोजना जारी की गई है। इस बजट से पूरे इलाके के बिजली नेटवर्क को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिना किसी बाधा के बिजली मिल सकेगी।
बिजली निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी कवायद केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस (रिवैम्प्ड रिफॉर्म्स-बेस्ड एंड रिजल्ट्स-लिंक्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत की जा रही है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिजली सप्लाई के दौरान होने वाले नुकसान (लाइन लॉस) को कम करना और आम जनता तक बेहतर आपूर्ति पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बिजली निगम ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई पर नहीं पड़ेगी मौसम की मार
इस मेगा परियोजना के तहत होने वाले जमीनी बदलावों में सबसे बड़ा काम तिलपत सब-डिवीजन में 11 केवी की पुरानी और जर्जर ओवरहेड लाइनों को हटाना है। इन तारों की जगह अब जमीन के नीचे अत्याधुनिक अंडरग्राउंड केबल नेटवर्क बिछाया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि तेज हवा चलने या बारिश होने पर पेड़ की टहनियां तारों पर गिर जाती हैं जिससे फॉल्ट हो जाता है और घंटों बिजली गुल रहती है। अंडरग्राउंड केबल होने के बाद मौसम की मार का बिजली सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही जहां अंडरग्राउंड केबल संभव नहीं होगी वहां मजबूत नए कंडक्टर (तारे) लगाए जाएंगे। इलाके में ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर भी लगाए और बढ़ाए जाएंगे, जिससे लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



अंडरग्राउंड केबल डालने की इस योजना पर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को स्मार्ट सिटी की तरफ से किया जा रहा है। अभी इसकी प्राथमिक प्रक्रिया चल रही है। - जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें