फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीषण गर्मी में रुला रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर जागने को मजबूर हो रहे लोग, दिनचर्या हो रही है प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नौतपा शुरू होते ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ बिजली संकट और गहरा गया है। कई सेक्टरों और कॉलोनियों में बार-बार बिजली गुल होने से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।




स्थानीय निवासियों के अनुसार पल्ला, गाजीपुर, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-10, सुभाष चौक और जनता कॉलोनी समेत कई इलाकों में लगातार बिजली कट लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय लंबे कट लगने से घरों में सो पाना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर बिजली जाने के बाद घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो रही।
विज्ञापन






पल्ला इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं गाजीपुर क्षेत्र के निवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिजली की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि दिनभर में केवल कुछ घंटों के लिए ही बिजली आ रही है, जिससे घरेलू कामकाज और पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।



स्थानीय निवासी सीमा और सुनीता ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न रहने से गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही। वहीं भड़ाना चौक निवासी सुधीर और मनोज सूर्यवंशी ने कहा कि बिजली निगम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली निगम से जल्द व्यवस्था सुधारने तथा नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें