फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पर गड्ढे, हिचकोले खा रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में जर्जर सड़क बनी लोगों की परेशानी का कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की गांधी कॉलोनी में सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और ऊपर से कंक्रीट व मिट्टी उखड़ी होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
इस सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से लगातार धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। धूल की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी शिकायतें हो रही हैं। सुबह और शाम के समय जब ट्रैफिक ज्यादा होता है, तब स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है, जिससे फिसलन बढ़ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें