फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपहरण के बाद बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलते ही पुलिस केस में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ सकती है
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी से की जा रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में 5 साल की मासूम की अपहरण के बाद हत्या मामले में बुधवार को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार होता रहा। अब पुलिस को उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से शुरुआती बातचीत में पता चला है कि बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म भी किया था लेकिन अभी रिपोर्ट मिलने पर ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के बाद में ही पुलिस मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ने की कार्रवाई करेगी।
वहीं दो दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी पिंटू से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अब तक की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी ने कहा कि वो नशे में था और उसने गलती कर दी। आरोपी ने ये भी कबूला कि हत्या करने के बाद वो घर आ गया और उसने देखा कि बच्ची के माता-पिता उसे ढूंढ रहे हैं। वो अंजान बना रहा ताकि किसी को पता न चले। उसे अंदाजा नहीं था कि सीसीटीवी फुटेज में वो कैद हो गया है और पुलिस उसे पकड़ लेगी। आरोपी को बृहस्पतिवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस टीम फिर से अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


पल्ला थाना में ये मामला सोमवार रात को सामने आया था। इलाके में रहने वाले व्यक्ति सोमवार रात लगभग 9 बजे थाने पहुंचे और बताया कि उनकी 5 साल की बच्ची शाम लगभग 5 बजे से लापता है। आस-पास के पूरे इलाके में बच्ची को ढूंढ लिया लेकिन वो नहीं मिली। पुलिस टीम बच्ची का मामला होने के चलते तुरंत हरकत में आई। थाना पुलिस व अपराध शाखा के लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने उसके घर के आस-पास के इलाके में बच्ची को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने में जुटी तो आरोपी पिंटू के साथ बच्ची जाते हुए दिखी। आरोपी पिंटू उसी मकान में रहता है जहां बच्ची का परिवार रहता है। परिवार ने उसे पहचाना तो पुलिस ने मकान से ही आरोपी को काबू किया। वो नशे की हालत में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार अल-सुबह लगभग साढ़े 5 बजे पास के इलाके में झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर शव बरामद किया गया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें