फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपहरण के बाद की गई थी डाक कर्मी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-नौ फरवरी को हुई थी वारदात,, दो नामजद आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र में नौ फरवरी अपहृत डाक कर्मी रामवीर निवासी कामर गांव, मथुरा, उत्तर प्रदेश की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का अधजला शव मांदकौल गांव के पास आगरा नहर में पाया गया था, जिसे जिला नागरिक अस्पताल मोर्चरी में रखा गया था। शुक्रवार को परिजनों ने रामवीर के हाथ की अंगूठी और पैर के हिस्से देखकर उसकी शिनाख्त की। पूर्ण शिनाख्त के लिए मथुरा पुलिस ने डीएनए जांच के लिए नमूना लैब भेजा है।


जानकारी के अनुसार, रामवीर नौ फरवरी को अपने गांव से अगरयाला पोस्ट ऑफिस ड्यूटी के लिए जा रहा था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, सीओ छाता व एसपी देहात ने तत्काल मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली और सर्विलांस व स्थानीय इंटेलिजेंस से मदद ली। शव की पहचान होने के बाद रामवीर के भाई अजीत ने पलवल निवासी दो सगे भाईयों के खिलाफ अपहरण व हत्या की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी युवक रामवीर के रिश्तेदार की बहन के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था, जिस पर रामवीर ने आपत्ति जताई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे मार डाला और शव को जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने जांच में पाया कि अपहरण से तीन दिन पहले ही आरोपी युवक ने पुरानी कार खरीदी थी, जो अपहरण में इस्तेमाल हुई। बघौला चौकी प्रभारी एएसआई सतेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज, नूंह में किया जाएगा, जिससे हत्या के तरीके का पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में आशंका है कि पहले गोली मारकर हत्या की गई और बाद में शव जलाया गया। मामले में जिला मथुरा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें