फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रशासन की पहल से मिला ईडब्ल्यूएस फ्लैट का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की पहल से ईडब्ल्यूएस आवास योजना की एक लाभार्थी को लंबे इंतजार के बाद अपने आवंटित फ्लैट का कब्जा मिल पाया है। सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स हाइट्स में आवंटित फ्लैट की चाबी मिलने पर लाभार्थी अर्चना कुमारी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


अर्चना कुमारी ने बताया कि उन्हें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत फ्लैट आवंटित हुआ था, लेकिन लंबे समय से कब्जा नहीं मिल पाने के कारण उनका परिवार परेशान था। उन्होंने अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रखी। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग और बिल्डर के साथ समन्वय स्थापित किया। प्रशासन के प्रयासों के बाद उन्हें फ्लैट की चाबी सौंप दी गई।

अर्चना ने बताया कि अब उनके परिवार को स्थायी आवास मिलने से बड़ी राहत मिली है। उनके लिए यह केवल फ्लैट की चाबी नहीं, बल्कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अपने घर का सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के कारण उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अर्चना कुमारी ने उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया और इस प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें