फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रामलीला में निभाए रामायण के किरदार

विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद बसेलवा कॉलोनी ​स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों ने दीवाली के अवसर पर बाल रामलीला का
विज्ञापन
फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल में दीपावली के अवसर पर बाल रामलीला का मंचन किया गया। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न किरदार निभाए। मानव ने राम, शिवांश ने लक्ष्मण और शानवी ने सीता की भूमिका निभाई। वहीं, अन्य बच्चों ने राजा दशरथ, कौशल्या, कैकेयी, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण और वानर सेना का किरदार निभाया। उपप्रधानाचार्य मीनू गौतम ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को खेल-खेल में अच्छे संस्कार सीखने का अवसर मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें