फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ की पेयजल शिकायतों को तुरंत दूर करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी को दी जाएगी जिम्मेदारी, 12.59 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों की हर दिन आने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर-40 में इसकी निगरानी के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेगी। इसके लिए नगर निगम 12.59 लाख रुपये खर्च करेगा। एक्सईएन डालचंद ने बताया कि अक्सर पाइपलाइन में लीकेज या तकनीकी खराबी के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। अब उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसी समस्या आने पर तत्काल निवारण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें