फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना पीएचसी में सफाई व्यवस्था बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध से मरीज परेशान
विज्ञापन


इंचार्ज पर नियमित रूप से अस्पताल नहीं आने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सफाई व्यवस्था बदहाल होने और ओपीडी कार्ड खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर और शौचालयों में गंदगी फैली हुई है। वहीं, ओपीडी कार्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों के नाम साधारण कागजों पर लिखकर उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मरीजों के अनुसार, पीएचसी में सफाई की नियमित व्यवस्था दिखाई नहीं देती। शौचालयों में गंदगी के साथ दुर्गंध फैली रहती है, जिससे उनका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, शौचालय में 24 घंटे पानी चलता रहने के कारण पानी की बर्बादी होने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन यहां बुनियादी व्यवस्थाएं ही दुरुस्त नहीं हैं।
विज्ञापन

इलाज के लिए पीएचसी पहुंचे सुखराम शर्मा ने बताया कि ओपीडी कार्ड खत्म होने के कारण मरीजों के नाम कागज पर लिखकर उन्हें डॉक्टर के पास भेजा जा रहा है। सुंदर कौशिक ने पीएचसी इंचार्ज बिशनबती पर नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र नहीं आने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने इंचार्ज को आज तक पीएचसी में नहीं देखा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार करने और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसएमओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि यदि मोहना पीएचसी में इस तरह की लापरवाही हो रही है तो सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर हालात सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें