फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शाम ढलते ही बढ़ रहा प्रदूषण, सैर से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 दर्ज, शाम को और वृद्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शाम की सैर आपको बीमार कर सकती है। सांस के रोगियों के लिए अधिक खतरा है। शाम ढलते ही प्रदूषण बढ़ रहा है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 171 तक पहुंच गया। शाम को इसमें और वृद्धि हुई। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे शहर में एक्यूआई 210 दर्ज किया गया था। प्रदूषण बढ़ने का असर दिखने लगा है।
निजी क्लीनिकों में पिछले कुछ दिनों में सांस की तकलीफ, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। हथीन सीएचसी के रिटायर्ड एसएमओ डॉक्टर गोविंद शरण का कहना है कि लोगों को बदलते मौसम में सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन



जिले में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन के समय एक्यूआई 159 दर्ज किया गया, जबकि रात 10 बजे के बाद यह तेजी से बढ़ा और 210 तक पहुंच गया। प्रदूषण के इस स्तर पर लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो रही है। शहर की हवा में पीएम 2.1 और पीएम 8 कणों की मात्रा खतरनाक स्तर पर पाई गई है। इसका कारण निर्माण स्थलों पर धूल, वाहनों का धुआं माना जा रहा है। जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सम्बंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ग्रेप-2 के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
विज्ञापन



एक्यूआई का असर


0-50 : स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं
51-100 : स्वास्थ्य पर हल्का प्रभाव
101-200 : संवेदनशील लोगों पर असर
201-300 : सांस संबंधी परेशानी



ग्रेप-2 की स्थिति
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेड रिस्पांस एक्शन प्लान का एक चरण है, जो बहुत खराब वायु गुणवत्ता स्तर पर लागू होता है। इसके तहत कुछ प्रतिबंधों में डीजल जनरेटर चलाने पर रोक, प्राइवेट वाहनों की पार्किंग फीस बढ़ाना और सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं बढ़ाना शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें