फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिसकर्मियों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं मिलने से परेशान था परिवार, हुई बेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से परेशान इधर उधर घूम रहे परिवार की चावला कॉलोनी चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने मदद कर गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। गर्भवती महिला का पहला बच्चा होने के कारण परिवार वाले काफी चिंतित थे। गर्भवती महिला ने देर रात ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। अब बच्ची और महिला दोनों का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन

भीमसेन कॉलोनी निवासी प्रथम सेतिया ने बताया कि उनकी पत्नी स्वार्थी सेतिया गर्भवती थी। 2 जनवरी को उनकी स्वार्थी की डिलीवरी करवाने के लिए वह चावला कॉलोनी स्थित गीतांजलि अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उसके बाद उक्त अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जवाब देते हुए कहा कि स्वार्थी को किसी अन्य अस्पताल में लेकर चले जाओ। कई घंटे तक एंबुलेंस या अन्य किसी वाहन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे लेकिन कोई भी वाहन नहीं मिला। तभी पुलिस चौकी चावला कॉलोनी के एएसआई अजय सिंह अपने चालक संदीप के साथ पीसीआर में गश्त करते हुए वहां से गुजर रहे थे। जिन्होंने उनको परेशान हालत में देखकर परेशानी का कारण पूछा। तब उन्होंने बताया कि पत्नी की डिलीवरी होनी है लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल रही। जिस पर एएसआई अजय सिंह ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी में उनकी पत्नी स्वार्थी व परिवार के अन्य लोगों को बैठा कर बिना किसी देरी के मोहना रोड पर स्थित गुप्ता अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन वहां पर भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की वजह से पुलिस ने उनकी पत्नी को जेनिथ अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जहां देर रात 3 बजे ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी करते हुए बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें