फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नीमका स्थित जेल में तैनात सिपाही की शनिवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। सिपाही को देर रात उल्टियां होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिला हिसार के आदमपुर स्थित तैरमपुर गांव निवासी 41 वर्षीय कैलाश कुमार को जेल परिसर में स्टाफ क्वार्टर मिला हुआ था, जिसमें वह परिवार सहित रहता था। शुक्रवार रात को अचानक उसे उल्टी होने लगी तो उसको उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थाना सदर प्रभारी बसंत कुमार का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा। सर्दी में हार्ट फेल की दिक्कत भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें