फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आउटसोर्सिंग ड्राइवरों का अब होगा अनिवार्य पुलिस सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थान व प्रशासन संबंधित व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए निजी वाहनों की नियुक्ति प्रक्रिया में पाई गई कमियों को नगर निगम ने गंभीरता से लिया गया है। कुछ दिन पूर्व निगम के एक उच्च अधिकारी के लिए एजेंसी की तरफ से दी गई कार को चोरी के मामले में इस्तेमाल किया गया था।


अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय समय के उपरांत कुछ निजी ड्राइवरों द्वारा आवंटित वाहनों का अनुचित उपयोग किए जाने की संभावना बनी रहती है। साथ ही एजेंसी द्वारा नियुक्त ड्राइवरों के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच या पुलिस सत्यापन अनिवार्य न होना भी चिंता का विषय है। हाल ही में नगर निगम में इस प्रकार की घटना सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि सभी आउटसोर्सिंग एजेंसियां आगामी एक सप्ताह के भीतर अपने द्वारा नियुक्त किए गए समस्त चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें