फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच बजे ही पुलिस ने संभाली रात्रि कर्फ्यू की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से ही लागू हो गया। नियमों के तहत बाजार बंद कराने के लिए पुलिस ने शाम करीब साढ़े पांच बजे से ही बाजार में पीसीआर वैन घुमानी शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी को देखकर दुकानदारों ने समय से ही दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

सेक्टर-15 के मार्केट ऐसोसिएशन ने एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से मार्केट बंद रखने का ऐलान कर रखा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में बाजार, मार्केट, शराब की दुकानें व जिम बंद करा दिए गए। शहर में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए लागू है। वहीं शाम छह बजे के बाद भी खाद्य सामग्री व दवाई की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। शाम छह बजे के बाद रेस्तरां संचालक सिर्फ होम डिलीवरी या पिकअप की सेवाएं ही दे सकेंगे।
शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से ही एनआईटी-5 मार्केट, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15, पल्ला, मुजेसर में बाजार व मार्केट बंद करवाने के लिए पुलिस ने मुनादी करनी शुरू कर दी। शाम छह बजे के बाद सड़कों पर काफी हद तक सन्नाटा पसरा दिखा। पहला दिन होने के कारण पुलिस ने सभी व्यापारियों को हिदायत के साथ दुकान बंद करने को कहा। पुलिस ने दुकानदारों व व्यापारियों से अपील करते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए दुकान बंद करने को कहा। इधर नाइट कर्फ्यू को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए पुलिस ने 55 अतिरिक्त नाके और 335 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। रात में बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस अभी तक आठ मामले दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिन में पुलिस लगातार मास्क नहीं लगाने पर चालान कर रही है। अभी तक पुलिस मास्क के चालान से करीब सवा पांच करोड़ रुपये की जुर्माना राशि वसूल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें