फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने जब्त की वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में हुड़दंग एवं हूटिंग का मामला, भाजपा पदाधिकारियों ने भी गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय आईटीआई हथीन के परिसर में छह थार गाड़ियों में सवार लगभग 150 बाहरी युवकों ने हंगामा, हूटिंग एवं हुड़दंग मचाया। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना का वीडियो जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि वीडियो एवं सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण संस्थान में हंगामा कर रहे युवकों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय में भी उत्पात मचाया और वहां खड़ी महिला कर्मचारियों के साथ हूटिंग की। उत्पात से छात्रों एवं शिक्षण स्टाफ में भय बन गया। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य ने रकीब नामक रेफ्रिजरेशन के छात्र एवं अन्य 150 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हंगामा करने वाले छात्र अपने आपको एबीवीपी से संबंधित होने का दावा कर नारेबाजी भी कर रहे थे। आरोपियों ने स्वयं भी सोशल मीडिया पर फोटो डाले हैं। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने थाना प्रभारी हरिकिशन एवं सिटी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने की मांग की है। पार्टी के मंडल महामंत्री हरकेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों का एबीवीपी से कोई संबंध नहीं है। एबीवीपी पदाधिकारियों से सम्पर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी का नाम लेकर भी आरोपियों ने गुमराह करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें