फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी जा रहे बैंक अधिकारी को पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहे बैंक अधिकारी से मारपीट
विज्ञापन

फरीदाबाद में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल सेक्टर-16 में रहने वाले बैंक के एक अधिकारी को शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस ने ड्यूटी जाते समय पीट दिया। विरोध जताने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की भी धमकी दी गई। बैंक कर्मियों ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सेक्टर-16 निवासी आर्येंद्र कुमार सेक्टर-15 एस्कॉर्ट नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अकाउंट मैनेजर हैं। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह ड्यूटी जा रहे थे। बैंक की चाबी भी उनके पास थी। बैंक के समीप पहुंचे तो दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और वापस लौट जाने के लिए कहा। इस पर आर्येंद्र ने अपनी गाड़ी पर लगे आवश्यक सेवा संबंधित स्टीकर भी दिखाया जो प्रशासन की ओर जारी किया गया था। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बैंक की चाबियां भी दिखाई। इस पर पुलिसकर्मी भड़क गए और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इससे उनके हाथ-पैर और मुंह पर चोट आई है। उन्होंने घटना की जानकारी अपने बैंक प्रबंधक सहित उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारियों ने उनके चाबी लेकर बैंक का ताला खोला। इससे डेढ़ घंटे तक बैंक में दैनिक कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जांच के दौरान बैंककर्मी अपना पहचान पत्र नहीं दिखा रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हुए विवाद में मारपीट हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- केके राव, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें