फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला पुलिस लाइन में हुई जनरल परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आईपीएस ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को वर्दी मानक अनुसार तैयार रहने और अनुशासन को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अनुशासित पुलिस बल ही जनता का विश्वास जीत सकता है। एसपी सिंगला ने पुलिस कर्मचारियों को सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना के साथ उत्कृष्ट ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर कॉलर से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्या का त्वरित और कानूनी समाधान सुनिश्चित किया जाए। परेड के दौरान अनुसंधान विंग, दंगा नियंत्रण टीम, राइडर्स और डायल-112 स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और स्कूल- कॉलेजों में छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें