फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी 3 की मस्जिद में पुलिस ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कहा पूरे जिले में चल रहा है सर्च अभियान
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीमें भी इलाके में हैं सक्रिय

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में बम धमाके और उससे पहले फरीदाबाद से जब्त किए गए 2900 किलो से अधिक विस्फोटक के बाद जिले का खुफिया विभाग व पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरे जिले की एक तरह से स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर इलाके की मस्जिद में पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की टीम ने यहां चेकिंग की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूरे जिले में सर्च व कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई मामलों में ऐसा इनपुट मिला है कि तब्लीगी जमात के बहाने से कुछ संदिग्ध लोग इलाके में घूम रहे हैं। ये लोग अपने देश विरोधी मंसूबों को लोगों के बीच फैलाने का काम करते हैं। इसी को लेकर अब पूरे जिले में स्क्रीनिंग चल रही है। इसके तहत अलग-अलग स्तर पर पुलिस की टीमें संदिग्ध लोगों को चेक कर रही हैं। साथ ही पूरे जिले में धार्मिक स्थलों को भी चेक किया जा रहा है। इस दौरान ये पता लगाने का प्रयास टीमें कर रही हैं कि कोई संदिग्ध तो जिले में अब भी सक्रिय नहीं है जो लोगों का ब्रेनवॉश या उन्हें बरगलाने का काम कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें