फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी में तोड़फोड़ से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर प्रशासन रोजाना नई नई रणनीति बना रहा है। इसी के तहत सोमवार को पुलिस को फ्लैग मार्च किया। मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विभाग के डीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे गांव का दौरा किया। इस दौरान लोगों को भी कहा गया कि वे अपना मकान खाली कर दें और पुलिस की कार्रवाई में बाधा न पहुंचाएं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त एनआईटी अंशु सिंगला के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 डीसीपी, 14 एसीपी, 50 निरीक्षक, 100 उप-निरीक्षक के अलावा करीब 1500 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों खोरी गांव में अतिक्रमणकारियों द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने की योजना बनाने को लेकर सभा आयोजित की गई थी। पुलिस टीम ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस का उद्देश्य है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह से कानून व्यवस्था भंग न हो। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाना है। पुलिस की तरफ से नगर निगम को उचित सुरक्षा मुहैया कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी के द्वारा बाधा उत्पन्न न की जाए।
मौजूदगी दिखाकर मकान खाली कराने की है योजना
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की योजना है कि लोगों को पुलिस की मौजूदगी दिखाकर उनसे मकान खाली करवा लिए जाएं। इसके अलावा तोड़फोड़ के दौरान पुलिस को खोरी गांव में कोई समस्या न आए इसके लिए भी फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है। गांव की भौगोलिक स्थिति से पुलिस विभाग ज्यादा परिचित नहीं है। तोड़फोड़ के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए भी सोमवार का फ्लैग मार्च ड्डआवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें