पुलिस आयुक्त और उपायुक्त ने निकाला फ्लैग मार्च
दोनों अधिकारियों ने ओल्ड फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक किया दौरा
फोटो
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद मस्जिद चौक, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सीकरी सहित कई इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगाें को शांति का संदेश दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन, प्रशासन, पुलिस और आम जनता सतर्क है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि अफवाहों से जनता बच रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को चौराहे, सार्वजनिक स्थानों तथा अति संवेदनशील-संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। ब्यूरो
00000
फोटो
फरीदाबाद के लोगों ने हमेशा भाईचारे का परिचय दिया : कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नूंह हिंसा के बाद फरीदाबाद में स्थिति पूरी तरह से सामान्य रही है। लोगों ने भाईचारे व एकता का परिचय दिया है। इस दौर में जिला प्रशासन व पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय में शहर की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, उपयुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त आनंद एसीयूटी सोनू भट्ट भी मौजूद रहे। गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद हमेशा से ही आपसी भाईचारे व सौहार्द के लिए जाना जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें लगातार सतर्क रहना है और अगर कोई भी शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी है। वहीं, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद शहर में पिछले पांच दिनों में लोगों ने पूरी तरह से एकता और भाईचारे का परिचय दिया है। ब्यूरो