फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, सात चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने लाठीचार्ज का आरोप लगाया, एसडीएम ने कहा- लाठीचार्ज नहीं हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोतई गांव के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 33 दिन से धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने मंगलवार शाम बलपूर्वक हटा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई खींचतान में सात किसान चोटिल हो गए। इनमें से तीन अस्पताल भी पहुंचे। किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज ने लाठीचार्ज से इन्कार किया है। उनका कहना है कि किसानों को बस में बैठाकर वहां से हटाया जा रहा था। इसी दौरान खींचतानी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने करीब 20 किसानों को हिरासत में लिया है। किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। इस कारण सोतई के पास एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। जमीन के मालिकाना हक को लेकर नगर निगम प्रशासन और किसानों के बीच मामला अदालत में विचाराधीन है। बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे करीब 31 किलोमीटर लंबा है। नोएडा एक्सप्रेसवे से आवाजाही के लिए इसे सेक्टर-65 के सामने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से जेवर तक बनाया जा रहा है। सोतई के पास किसानों के धरने के चलते एनएचएआई को निर्माण कार्य आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें