फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad Encounter: दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, वांछित आरोपी कमल भड़ाना सहित दो आरोपी घायल

Sat, 27 Sep 2025 10:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारी सुबह 4 बजे के लगभग पहली मुठभेड़ पाली सूरजकुंड रोड पर हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 व सेंट्रल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह चार बजे दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। जिसमें 4 आरोपियों को काबू किया गया। उनमें वांछित आरोपी कमल भड़ाना सहित दो आरोपी को गोली गली। दोनों आरोपी घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारी सुबह 4 बजे के लगभग पहली मुठभेड़ पाली सूरजकुंड रोड पर हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी काबू किए गए। जिसमें से एक आरोपी शशिकांत को गोली लगी।

काबू किए गए आरोपियों की लीड पर मुख्य आरोपी कमल भड़ाना को काबू करने के लिए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम पाली भांकरी रोड पर पहुंची। इस दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर गोली चलाई गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को काबू किया गया । जिसमें कमल भड़ाना के पैर में गोली लगी। कमल भडाना वांछित अपराधी था, जो कई मामलों में फरार चल रहा था। हाल ही में गाजीपुर रोड डबुआ में एक महिला के सिर में जान से मारने की नीयत से चोट मारी और गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें