फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने एक सप्ताह में 26 साइबर अपराधी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई से 6 जून के बीच की गई कार्रवाई, 25.59 लाख रुपये किए गए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के साइबर थानों की पुलिस टीमों ने 8 मामलों की जांच करते हुए बीते एक सप्ताह के दौरान 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने 25.59 लाख रुपये बरामद करने के साथ ही 231 शिकायतों के निस्तारण का भी दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 31 मई से 6 जून के दौरान साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ की टीमों ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 4 मामले सेंट्रल व 4 मामले बल्लभगढ़ साइबर क्राइम थाने के हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद 25.59 लाख रुपये बरामद करने के साथ ही पुलिस टीमों ने 31700 रुपये रिफंड भी कराए हैं। साथ ही 4.50 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अधिकतर मामलों की जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी लोगों के डर व लालच का फायदा उठाते हैं। लोगों को चाहिए कि वे जागरूक होकर साइबर ठगी का शिकार होने से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें