फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-उद्यमी व आरडब्ल्यू की संयुक्त बैठक में उठा सुरक्षा का मुद्दा

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 31 के थाना प्रभारी चोरी की वारदातों को लेकर आरडब्लूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की वजह से शुक्रवार को उद्यमियों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें समस्याओं से अवगत कराया गया। लोगों ने बताया कि रात के समय क्षेत्र में घटनाएं हो रही हैं, उस समय पुलिस कहीं भी नजर नहीं आती। इस कारण से आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप मोर ने गश्त बढ़ाने व सुरक्षा को पुख्ता करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-31 और आसपास के क्षेत्रों में नौकरीपेशा व बुजुर्ग महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग, स्प्रे छिड़ककर बेहोश करने, घरों व फैक्ट्रियों में निरंतर चोरियां, मॉल की पार्किंग में शराब व नशीले मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। सेक्टर-31 में अवैध अतिक्रमण बढ़ रहे हैं। खाने-पीने के होटल व चाय की दुकानें, पान बीड़ी- सिगरेट के खोके, छोले कुल्चे, चाट -पकौडे़ की रेहडी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि रेनीवेल पानी की लाइन से पानी की चोरी, बिजली की चोरी इत्यादि घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अगर इन्हें तुरंत नहीं रोका गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही निगम के तोड़फोड़ दस्ते व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। रात और दिन में भी पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा कर नियंत्रण पाने और जगह-जगह नाकाबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अनिल नागर, अधिवक्ता बीएस चौधरी, आरडब्लूए से-31 साउथ ब्लॉक प्रधान उदयराम शर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र पोसवाल, अंशुमन शर्मा, सीनियर सिटीजन एचसी कौशिक व राजेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें