फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 9 मार्च को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। मेले में प्रमुख रूप से हीरो मोटोकॉर्प, मुंजाल शोवा लिमिटेड, कैपारो मारुति लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड और वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। विभिन्न कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए लगभग 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में पूर्व वर्षों के पासआउट और वर्तमान में अध्ययनरत (अपियरिंग) विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। आईटीआई गुरुग्राम में आयोजित होने वाला यह मेला युवाओं को उद्योगों से सीधे जुड़ने और रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें