फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसजीएम नगर में दिखी पहाड़ी होली की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एसजीएम नगर स्थित बीएन पब्लिक स्कूल में सोमवार को उत्तराखंड समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जहां हजारों की संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों ने शिरकत की। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रेम बिष्ट द्वारा प्रस्तुत की गई पारंपरिक पहाड़ी होली रही। उन्होंने पहाड़ी भाषा में कुमाऊंनी और गढ़वाली होली गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि पूरा पांडाल झूम उठा। इस दौरान लोगों ने गुलाल की जगह एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर प्रेम और सौहार्द के साथ होली खेली। शिवानी सजवान, सुनीता, भावना और आशा सहित अनेक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वहीं, कार्यक्रम में ओम प्रकाश गौड, ललित मनराल, प्रमोद, अशोक और हरीश सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें