पलवल। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तक कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदनों के साथ अधिकतम 800 शब्दों में प्रशस्ति पत्र भी देना अनिवार्य होगा, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान का उल्लेख होना चाहिए। संवाद