फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा स्टेट रैंकिंग में खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पलवल में आयोजित हरियाणा स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इनमें अंडर-19 बालक वर्ग में सिद्धांत कटारिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-15 बालिका वर्ग में मानवी बामिल और अंडर-13 बालक वर्ग में अथर्व मालवीय ने भी स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक जीतने वालों में अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में निवान मित्तल शामिल रहे। वह तीनों वर्गों के फाइनल में पहुंचे। अंडर-11 बालक वर्ग में सात्विक त्यागी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंडर-15 बालक वर्ग से सचिन बनर्जी और रेयांश जैन, अंडर-13 बालक वर्ग से अर्णव महुमानी, अंडर-17 बालक वर्ग से जय्य सिंह रावत शामिल रहे। पुरुष एकल वर्ग में ऋषभ मयंक और महिला एकल वर्ग में त्रिशा पॉल ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। अंडर-11 बालिका वर्ग में गार्गी राज और दवित्था सहगल, बालक वर्ग में जयांश सहगल, अंडर-13 में निवान अग्रवाल, निहिर मित्तल, अर्णव वर्मा और बालिका वर्ग में मोक्ष अरोड़ा व आद्या विरमानी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 बालक वर्ग में अमेव गुप्ता, अंडर-17 में सचिन बनर्जी व मानवी बामिल तथा पुरुष एकल में निवान मित्तल भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें