फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों को पास करना होगा डोप टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 300 से अधिक खिलाड़ियों पर पड़ेगा असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। हरियाणा ओलंपिक संघ ने ओलंपिक की ही तर्ज पर एक कड़ा फैसला लिया है। अब से हरियाणा ओलंपिक के अंतर्गत जितने भी खेल खेले जाएंगे, उन सभी में खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद डोप टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसका असर हरियाणा ओलंपिक में भाग लेने वाले फरीदाबाद के तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

इसी साल नवंबर माह में हुए हरियाणा ओलंपिक खेलों में फरीदाबाद के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिले के खेल अधिकारियों की मानें तो आगामी साल में इसमें 50 से 100 खिलाड़ियों के और बढ़ने की उम्मीद है। तो ऐसे में अब जिले के खिलाड़ी पदक जीतने के बाद डोप टेस्ट देंगे। वह पास करने के बाद ही पदक विजेता खिलाड़ियों को आधिकारिक रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।इसके अलावा टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें पदक जीतने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अगर कोई खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो जाता है, तो उसकी जगह अन्य खिलाड़ियों को दे दी जाएगी। जैसे अगर कोई खिलाड़ी पहले स्थान पर है और डोप टेस्ट में फेल हो जाता है, तो दूसरे स्थान पर रहने वाला खिलाड़ी पहले पायदान पर आ जाएगा। वहीं तीसरे और चौथे पायदान वाले खिलाड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें