फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कबड्डी ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिगांव में हुए ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। तिगांव के भैंसरावली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 11 से 19 वर्ष के आयुवर्ग में कबड्डी ट्रायल आयोजित किए गए। खेल नर्सरी के लिए आयोजित ट्रायल में करीब 60 से 70 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इनमें से 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ और 10 को स्टैंडबाई में रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अबतक नहीं की गई है। कोच प्रवीण ने बताया कि अगर कोई खिलाड़ी नर्सरी से हटता है या अपना नाम वापस लेता है तब स्टैंडबाई में से किसी एक खिलाड़ी को जगह दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग से निर्देश मिल चुका है। एक से दो दिनों में नर्सरी शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की प्रतिमाह 22 हाजिरी होने पर 1500 से दो हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें