- अंडर 11 और 14 के बालकों के मुकाबलों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित अंडर 11 और अंडर 14 के जिला स्तरीय मुकाबलों में बीते दिन विभिन्न भारवर्गों में अंडर 11 से दो औरे अंडर 14 से सात खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, फुटबॉल से शिवनादर स्कूल ने बाजी मारी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस 19) और मॉर्डन दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल (एमडीआईएस) की टीमें रहीं।
कुश्ती में अंडर 11 से प्लस 34 किग्रा में दुष्यंत तंवर (सरस्वती स्कूल) मोहना, और माइनस 34 किग्रा भारवर्ग में विराज (एडीएमएसएस) बरोली, ने राज्य स्तर के लिए जगह बनाई। अंडर 14 में माइनस 35 किग्रा में अर्जुन (गंगा पब्लिक स्कूल), माइनस 38 में दक्ष (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) बोखारपुर, 41 किग्रा में राहुल (एसआर कॉन्वेंट), 44 में राहुल (सरस्वती स्कूल), 48 किग्रा में नितिन (परमहंस स्कूल) 52 किग्रा में हिमांशू (जीएसएसएस) छांयसा, और माइनस 62 में जतिन नरवत (परमहंस स्कूल) ने अगले दौर में प्रवेश किया।
मुकाबलों के बाद जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने कुश्ती में चयनित खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।