25 खिलाड़ियों का किया गया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजोयपुरम स्थित इन्फैंट जीजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को 11 से 20 वर्ष के आयुवर्ग में बास्केटबॉल ट्रायल आयोजित किए गए। खेल नर्सरी के लिए आयोजित किए गए ट्रायल में करीब 70 से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इनमें से कुल 25 खिलाड़ियों का ही चयन हो सका और 10 खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया। इन 25 में से 15 बालक और 10 बालिकाओं का चयन किया गया।
हालांकि जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनके नामों की घोषणा अबतक नहीं की गई है। ट्रायल ले रहे कोच आकाश भाटी ने बताया कि लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया है, पर कुल 25 खिलाड़ियों का ही चयन किया जा सकता था। ऐसे में उनमें से सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों को चुना गया है।