फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यम भाटिया और गीतिका तिवारी बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रविवार को संपन्न हुई मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इनमें अंडर-9 से लेकर अंडर-17 तक के बालक और बालिका दोनों आयुवर्गों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। वहीं, कुल मिलाकर पूरी प्रतियोगिता में सत्यम भाटिया और गीतिका तिवारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से अंडर-9 में अन्वी अत्री ने बाजी मारी। वहीं, अंडर-11 में प्रिशा ने जीत दर्ज की, अंडर-13 में समायरा ने प्रतियोगिता अपने नाम की। इसके अलावा अंडर-15 में दिविशा और अंडर-17 में प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं गीतिका तिवारी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बालक वर्ग में अंडर-9 में युगांश चंदीला ने बाजी मारी। अंडर-11 में आरव विजेता रहे, अंडर-13 में मनन जांगड़ा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-15 और अंडर-17 में सत्यम भाटिया और आयुष भाटिया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें