फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित सात पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोनीपत के एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत कुल सात पदक अपने नाम किए। इनमें वंशिका और प्रिंस ने अंडर-17 में खेलते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीता।

वहीं, अन्य सभी स्वर्ण पदक अंडर-19 के खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें प्रिया ने माइनस 53 किलोग्राम, हरिओम ने माइनस 54 किलोग्रम, मोहित ने माइनस 58 किलोग्राम, आदित्य ने माइनस ने 63 किलोग्राम और मनप्रीत ने माइनस 68 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 में प्रिंस ने माइनस 45 और वंशिका ने माइनस 57 किग्रा में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच आनंद त्यागी ने बताया कि फरीदाबाद से 16 खिलाड़ियों के दल ने भाग लिया था। इनमें से सात ने पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि हम उम्मीद कर रहे थे कि दोहरे अंकों में पहुंचकर वापस लौटेंगे पर छह स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें