फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। यमुना नगर में सोमवार देर रात संपन्न हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार खेल और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और छह कांस्य पदक हासिल किए। इनमें मानवी बामिल और वत्सल ने दो-दो पदक अपने नाम किए।

मानवी ने अंडर-13 में स्वर्ण पदक और अंडर-15 में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं वत्सल ने प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीतने में सफलता हासिल की। बता दें कि प्रतियोगिता में अंडर-11, 13 15 और 17 के बालक और बालिकाओं के मुकाबले खेले गए। इनमें जिले के लिए अंडर-11 में बालिका वर्ग में मोक्षा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में ग्रंथ ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


अंडर-13 के बालिका वर्ग में मानवी ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई। वहीं बालक वर्ग में रेयांश जैन ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-15 के बालिका वर्ग में मानवी ने रजत पदक हासिल किया जबकि बालक वर्ग में निवान मित्तल ने रजत पदक और सचिन बनर्जी ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते। इनमें जय सिंह रावत और वत्सल का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन


वत्सल ने अंडर-19 में भी अच्छा खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं ओपन आयुवर्ग में एकमात्र कांस्य पदक रिषभ और मयंक की जोड़ी के नाम रहा। टीम कोच अंकित ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें