फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शतरंज और कराटे प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवा पब्लिक स्कूल में किया गया सीआईएससीई जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के जीवा पब्लिक स्कूल में आयोजित सीआईएससीई जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में शतरंज और कराटे स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

शतरंज की सभी कैटेगरी में शिक्षानंतर स्कूल अव्वल रहा। इनमें अंडर-14 लड़कों के वर्ग में शिक्षानंतर स्कूल पहले, द श्री राम स्कूल अरावली दूसरे और द स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में शिक्षानंतर पहले और ले. अतुल कटारिया स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-17 के लड़कों के वर्ग में भी शिक्षानंतर स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि द स्कॉटिश स्कूल दूसरे और अतुल कटारिया स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में भी शिक्षानंतर स्कूल पहले पर रहा जबकि अतुल कटारिया स्कूल को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 के लड़कों के वर्ग में भी शिक्षानंतर स्कूल ने बाजी मारी जबकि मेजबान जीवा पब्लिक स्कूल ने दूसरा और अतुल कटारिया स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में शिक्षानंतर प्रथम और द स्कॉटिश हाई स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा अन्य वर्गाें में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें