फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फुटबॉल के मुकाबलों मेंं खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-81 स्थित शिवनादर स्कूल में किया गया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित शिवनादर स्कूल में बृहस्पतिवार को अंडर 19 फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया गया। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक के कई मुकाबले खेले गए। इनमें दोनों ब्लॉक से कुल मिलाकर 16 टीमों ने भाग लिया।
फरीदाबाद ब्लॉक से केआर मंगलम स्कूल, आइसर स्कूल, सेक्टर-19 स्थित डीपीएस स्कूल और सेक्टर-87 स्थित एमडीआईएस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किया। केआर मंगलम ने एमडीआईएस 89 को 2-0 से हराकर अपना चयन सुनिश्चित किया। आइसर स्कूल ने शिवनादर को 3-2 से हराकर बाजी मारी, डीपीएस 19 ने डीपीएस 18 को 5-4 से हराया जबकि एमडीआईएस 87 ने सेंट जोसेफ को 4-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बल्लभगढ़ ब्लॉक से इन्फैंट जीसस स्कूल, अटाली स्थित एमबीएल स्कूल, दयालपुर स्थित जीबीएसएसएस स्कूल और समावली ग्लोबल स्कूल ने जिला स्तर के लिए क्वालिफाई किया। इनमें इन्फैंट जीसस ने जीबीएसएसएस कोराली को हराया, एमबीएल ने चंद्रावली के जीबीएसएसएस को हराने में सफलता पाई। जीबीएसएसएस दयालपुर ने जीबीएसएसएस जुन्हेड़ा को हराया जबकि समावली ग्लोबल स्कूल ने नवयुग स्कूल को हराने में सफलता पाई। मुकाबलों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, खेल शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना और अन्य आधिकारिक सदस्यों ने खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। बतादें कि 20 जुलाई को अंडर 17 के फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया गया था, वहां पर भी दोनों ब्लॉक से चार-चार टीमों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें