फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खो-खो और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर के लिए पक्का किया चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-11 की खो-खो और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें खो-खो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते राज्य स्तर से पहले कैंप के लिए अपना चयन पक्का किया। वहीं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने सीधे राज्य स्तर के अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है।

एथलेटिक्स में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद के मुकाबले खेले गए। 100 मीटर दौड़ में अद्विका ने पहले और अनीशा दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं इरा और मिशा ने तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में गौरिका पहले और गायू दूसरे स्थान पर रहीं। रिद्धि ने तीसरा और नव्या ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


400 मीटर में भी गौरिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे पर नव्या, तीसरे गायू और चौथे स्थान पर प्रियांशी रहीं। लंबी कूद में अद्विका ने पहला स्थान हासिल किया। गौरिका दूसरा और गायू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


खो-खो खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन

खो-खो में सेक्टर-9 स्थित सेंट एंथनी स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। खंदावली स्थित राजकीय विद्यालय की टीम दूसरे और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया और अभ्यास कैंप के लिए अपना चयन पक्का किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें