फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित शिव नादर स्कूल में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय एसजीएफआई अंडर-14 फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने तलवारबाजी के हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालकों और बालिकाओं के बीच फॉइल, इपी और सेबर श्रेणियों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग की फॉइल स्पर्धा में उज्ज्वल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इपी स्पर्धा में वियान ने पहला और अंशुमान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सेबर स्पर्धा में नक्श विजेता बने। दूसरी ओर बालिका वर्ग की फॉइल स्पर्धा में अनाया पहले और अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। इपी स्पर्धा में सिमरन ने पहला स्थान, जबकि सेबर स्पर्धा में जिनिशा विजेता बनीं। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें