फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रैपिड एक्शन फोर्स की प्लाटून ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में जाकर इलाके की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रैपिड एक्शन फोर्स बी/194 बटालियन की एक प्लाटून 16 से 21 जून तक फरीदाबाद में परिचित अभ्यास कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता व किशोर कुमार कमांडेंट के निर्देशन पर रैपिड एक्शन फोर्स की प्लाटून ने कई थानों के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।

मार्च के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स प्लाटून ने पुलिस थाना कोतवाली के थाना प्रभारी मंजीत सिंह, सारण के थाना प्रभारी रण सिंह, डबुआ के थाना प्रभारी महावीर सिंह, एस जी एम नगर के थाना प्रभारी रणबीर और धौज के थाना प्रभारी नरेश कुमार से मुलाकात की। दस्ते ने इन थानों के इलाकों में आने वाले गांवों में जाकर उनकी पूर्व में घटित हुई घटनाओं और इलाके की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही गांवों में फ्लैग मार्च एवं मोबाइल पैट्रोलिंग के द्वारा ग्रामीणों को शांति व सद्भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्लाटून ने थाना इलाकों के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात कर उनके इलाके के बारे में विस्तार से चर्चा की। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।
भीम सिंह मीणा सहायक कमांडेंट ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र के बारे में अच्छे से परिचित होना, नागरिक व प्रशासन से अच्छा तालमेल बनाना व आमजन में विश्वास बनाए रखते हुए क्षेत्र की पूर्ण जानकारी प्राप्त करना है। इससे भविष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात होना पड़े तो जल्दी से जल्दी तैनात होकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति और आमजन को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस परिचित अभ्यास के दौरान भीम सिंह मीणा सहायक कमांडेंट, निरीक्षक गजानंद यादव, रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें