फरीदाबाद। नंगला गुजरान में अवैध रूप से चलाई जा रही एल्युमिनियम गलाने की भट्टियों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और प्रदूषण विभाग ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान फैक्ट्री मालिक प्रदूषण संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पुनीत पाठक ने मालिक को नोटिस थमा दिया।
प्रशासन को नंगला गुजरान क्षेत्र के 60 फुटा रोड पर अवैध रूप से फैक्ट्री चलाने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में एल्युमिनियम के कबाड़े और दाने को गलाकर एल्युमिनियम की सिल्लियां बनाई जा रही थीं। भट्टियों में लकड़ी व प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था। सूचना के आधार पर विभाग ने फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में पांच भट्ठियां चल रही थीं, जहां करीब सात मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक फिरोज से पूछताछ की गई। फिरोज प्रदूषण संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। संवाद