फरीदाबाद अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में प्रतिबंध के बाद भी धडल्ले से बिक रही है प्ला
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। मेले को भले ही मेला प्रशासन ने प्लास्टिक फ्री करने का दावा किया था, मगर यहां कुछ दुकानदार धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा पानी की प्लास्टिक की बोतलें भी यहां बेची जा रही हैं।
मेला शुरू होने के दूसरे दिन रविवार को धड़ल्ले से पॉलिथीन का चलन देखने में आया। छोटे-बड़े हर वर्ग के पॉलीथिन दुकानदारों के पास मौजूद रहे। ग्राहक की सुविधा अनुसार विक्रेता उनमें सामान रखकर दे रहे थे। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मेले में केंद्र सरकार के वन टाइम यूज प्लास्टिक बैन अभियान फेल दिखाई दिया।
कुछ वर्षों पूर्व ही मेला प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय मेले के जरिए प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने की मुहिम शुरू की थी। 34वें अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दूसरे दिन इस मुहिम पर पानी फिर गया। मेला परिसर में कई स्थानीय लोग मेले में पानी की प्लास्टिक की बोतलें बेचते खरीदते दिखे। ब्यूरो