फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति पाैधे लगाए और उसका संरक्षण करे : गौरव गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना जरूरी है। वे रविवार को केएमपी व आगरा-पलवल क्रॉसिंग पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हम सभी प्रकृति के ऋणी हैं और इसे केवल पेड़ लगाकर ही चुकाया जा सकता है। एक व्यक्ति 10 पौधे लगाकर और उनका संरक्षण करके प्रकृति के ऋण से मुक्त हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें