संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी संघों एवं कर्मचारी कल्याण इकाईयों की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के संकाय संघ, नाॅन टीचिंग इंप्लाइज संघ, स्टाफ वेलफेयर सोसाइटी, स्टाफ क्लब और लेडिज क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर समाज सेवी गंगा शंकर मिश्र, कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर उपस्थित रहे। पौधरोपण अभियान का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मनीश वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. निखिल देव गर्ग, डॉ. भूपिंदर सिंह, डॉ. हरीश कुमार, राजदीप, ओम प्रकाश कौशिक, विजय, अवनीश, कृष्ण आदि मौजूद रहे।