फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़े से खाद बनाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रही पीयूष हाइट्स सोसाइटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में कूड़े के निस्तारण की समस्या के बीच सेक्टर-88 स्थित पीयूष हाइट्स सोसाइटी के निवासी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सोसाइटी में निकलने वाले गीले कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसका उचित तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए कचरे से जैविक खाद तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


निवासी राजेश्री ने बताया कि तैयार खाद को सोसाइटी के निवासियों में वितरित किया जा रहा है, ताकि वे इसका इस्तेमाल अपने घरों में लगे पौधों और गमलों में कर सकें। सोसाइटी में प्रतिदिन घरों से निकलने वाले सब्जियों और फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन और अन्य जैविक कचरे को अलग एकत्र किया जाता है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत इससे खाद तैयार की जाती है। खाद को सभी निवासियों में बांट दिया जाता है। इस पहल से जहां कूड़े की मात्रा कम करने में मदद मिल रही है, वहीं जैविक कचरे का दोबारा उपयोग भी सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें